Kushinagar News: कुशीनगर में बच्चों के टीकाकरण ने लगाई लंबी छलांग
कुशीनगर, सितम्बर 19 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की लगातार सक्रियता और गांव-गांव तक पहुंच ने कुशीनगर में बच्चों के नियमित टीकाकरण की तस्वीर बदलने में बड़ी भूमिका निभाई है। अब पहले की तुलना में अधिक बच्चे बचाव के जरूरी टीके पा रहे हैं। पांच साल में 12 से 23 माह की उम्र के पूरी तरह टीकाकृत बच्चों की दर 65.4 से बढ़कर 79.5 फीसदी पहुंच गई है। पोलियो और खसरा से बचाव के टीकों की कवरेज में भी सुधार हुआ है। रोटावायरस की तीनों खुराक पाने वाले बच्चों की संख्या में तो 41.9 प्रतिशत अंक की बड़ी छलांग दर्ज की गई है। इस सुधार में गांवों में परिवारों से लगातार संपर्क करने वाली आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम रही है। सीएमओ स्तर से नियमित मॉनिटरिंग और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी की देखरेख में टीकाकरण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.