Kushinagar News: कुशीनगर में बंधे पर झोपड़ी में रहने वाले बुजुर्ग की शौच के दौरान पैर फिसलने से डूबकर मौत
कुशीनगर, अक्टूबर 2 -- Kushinagar News: कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। कुशीनगर में बाढ़ के पानी के बीच बांध पर झोपड़ी बनाकर रह रहे 65 वर्षीय वृद्ध की गुरुवार की रात में शौच के दौरान पैर फिसलने से पानी में डूबकर मौत हो गई। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची तरयासुजान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वृद्ध की पहचान मृतक की पहचान बाघाचौर गांव निवासी टेगा पुत्र शिवराज (65) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार गांव में बाढ़ का पानी घुसने के कारण टेगा बांध पर झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य गांव में दूसरे स्थान पर रह रहे थे। गुरुवार की रात खाना खाने के बाद टेगा बांध पर बनी झोपड़ी में सोने चले गए।
घटनाक्रम बताया गया कि रात में वह शौच के लिए गए थे। इसी दौरान पानी के किनारे पैर फिसलने से वह गहरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.