कुशीनगर, अक्टूबर 9 -- Kushinagar News: कुशीनगर। जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय ने बताया कि जिले के अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों के लिये अक्टूबर माह के खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण 10 से 25 अक्टूबर तक उचित दर की दुकानों के माध्यम से किया जाएगा। अन्त्योदय राशन कार्डधारकों को प्रति कार्ड 10 किलोग्राम गेहूं व 25 किलोग्राम फोर्टिफाइड चावल, कुल 35 किलोग्राम खाद्यान्न निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं पात्र गृहस्थी राशन कार्डों पर प्रति यूनिट 1 किलोग्राम गेहूं व 4 किलोग्राम फोर्टिफाइड चावल, कुल 5 किलोग्राम खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। डीएसओ ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं का आधार प्रमाणीकरण किसी कारणवश संभव नहीं हो सकेगा, उन्हें 26 अक्टूबर को मोबाइल ओटीपी सत्यापन के माध्यम से निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा।उन्हो...