कुशीनगर, अक्टूबर 28 -- Kushinagar News: हाटा/मथौली बाजार (कुशीनगर), हिटी। कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव में मंगलवार की रात घर में घुसकर 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इससे गांव में सनसनी फैल गई। वारदात के बाद भाग रहे मनबढ़ युवक को ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। घायल युवक को पुलिस हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। सुरक्षा के मद्देनजर तीन थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है। गांव में एएसपी और सीओ कसया डेरा जमाए हुए हैं। हाटा कोतवाली के बेलवा सुदामा गांव निवासी अलहम की पुत्री रोशनी उम्र (20) वर्ष घर पर थी। इस दौरान पड़ोस के गांव झांगा बाजार की तरफ से आए युवक ने सीधे उसके घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बताया जा रह...