कुशीनगर, अगस्त 2 -- Kushinagar News: डिबनी बंजरवा(कुशीनगर)। हिन्दुस्तान संवाद तमकुहीराज थाना क्षेत्र स्थित चखनी खास गांव निवासी 14 वर्षीय एक किशोर को मनबढ़ ने चाकू घोंप दिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण चखनी खास गांव निवासी विजेंद्र चौहान का पुत्र आदर्श चौहान को शनिवार को चौराहे पर गया था। रात में वह घर लौट रहा था। चौराहे के समीप भी कुछ युवकों ने आदर्श को घेर लिया और चाकू घोंप दिया। आदर्श गंभीर रूप से घायल हो गया। आदर्श के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी परिजनों को मिली तो वे तत्काल मौके पर पहुंच गए और उसे इलाज के लिए तत्काल तमकुहीराज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया।

मौत की सूचना परिजन आनन-फानन में आदर्श को रवींद्रनगर धूस म...