कुशीनगर, सितम्बर 28 -- Kushinagar News: अहिरौली राजा, हिन्दुस्तान संवाद। कसया थाना क्षेत्र के गोबरही चौराहे पर शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने किराने की दुकान को निशाना बनाया। चोर जाली तोड़कर दुकान में घुसे और करीब 75 हजार रुपये नगद तथा पांच हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने कसया थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की।

घटना का विवरण गोबरही गांव निवासी अरशद पुत्र अलीमुहम्मद गोबरही चौराहे पर अपने मकान में किराने की दुकान चलाते हैं। मकान के सामने कटरैन डालकर उसके चारों तरफ जाली लगाई गई है, जिसमें दुकान का कुछ सामान रखा जाता है। जाली के आगे फाटक लगाकर उसमें ताला बंद किया जाता है। शनिवार की शाम क्ष...