कुशीनगर, सितम्बर 5 -- Kushinagar News: छितौनी, हिन्दुस्तान संवाद। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के दरगौली गांव में बच्चे के जन्म पर बधाई मांगने पहुंचे किन्नरों द्वारा एक महिला से आभूषण निकलवाने के प्रयास का मामला सामने आया है। महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

बच्चे का जन्म दरगौली गांव में हाल ही में एक बच्चे का जन्म हुआ था। शुक्रवार को बधाई लेने पांच किन्नर महिला के घर पहुंचे। उस समय महिला घर में अकेली थी। आरोप है कि बधाई मांगने के दौरान किन्नर महिला के पैरों से चांदी की पायल समेत अन्य आभूषण निकलवाने का प्रयास करने लगे। महिला ने किन्नरों से कहा कि वह घर पर अकेली है और उसके पति काम पर गए हैं। इसलिए वे बाद में...