कुशीनगर, नवम्बर 24 -- Kushinagar News: जटहा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। विशुनपुरा ब्लॉक क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक बांसी रामघाट (बांसी नदी तट) पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को आस्था, श्रद्धा और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। इस अवसर पर भव्य गंगा स्नान एवं पारंपरिक मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल है। घाट से लेकर मेला परिसर तक तैयारियां अंतिम रूप ले चुकी हैं और दुकानों की कतारें सजकर तैयार हो गई हैं।कार्तिक पूर्णिमा के महापर्व पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के अलावा पड़ोसी राज्य बिहार और नेपाल से भी हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Siwan News दरौली में कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब, तीन घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सोमवार को शाम स...