कुशीनगर, नवम्बर 2 -- Kushinagar News: कुशीनगर। हाटा क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर मंगलवार को युवाओं का जमावड़ा होगा। यहां भाजपा युवा नेता अभय प्रताप राव युवाओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर समर्थकों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।युवा नेता रितेश सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अभय प्रताप राव का काफिला सुबह साढ़े दस बजे हाटा से रवाना होगा। बालेसर चौराहे पर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद जनसभा होगी। उन्होंने बताया कि भैसही बाजार, खोठ्ठा चौराहा और अहिरौली बाजार में भी युवाओं की ओर से स्वागत की तैयारी की गई है। इन स्थानों पर जेसीबी मशीन से फूलों की वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। रितेश सिंह ने कहा कि युवा 2027 के हाटा विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में प...