कुशीनगर, अक्टूबर 6 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। किसान इंटरमीडिएट कॉलेज साखोपार में मंगलवार को 70 वीं जनपद स्तरीय बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें अंडर-19 वर्ग में हाटा, अंडर-17 में पडरौना और अंडर-14 वर्ग में कप्तानगंज तहसील की टीम विजेता रही।प्रतियोगिता में जिले की पांच तहसीलों की टीमों ने तीनों आयु वर्गों में हिस्सा लिया। जलभराव के कारण खड्डा तहसील की टीमें प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो सकीं। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार मल्ल और विशिष्ट अतिथि जनता इंटर कॉलेज सोहसा मठिया के प्रधानाचार्य कपिलदेव प्रसाद रहे। यह भी पढ़ें- Khagaria News: जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ी किए गए चयनित...