कुशीनगर, जुलाई 21 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। कप्तानगंज क्षेत्र के लिए यह खुशखबरी है। क्षेत्र के जनमानस की समस्या बन चुकी कप्तानगंज ओवर ब्रिज के साइड लेन और उल्टी दिशा में बहते नाले के कार्य को शीघ्रता शीघ्र पूरा कराए जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।सांसद विजय दुबे द्वारा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से इस संबंध में जनता की समस्या को महसूस करते हुए विशेष निवेदन किया गया था। जिसके क्रम में सोमवार को मंत्रालय द्वारा 12 करोड़ की राशि जारी करने के साथ ठेकेदार को तुरंत काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली में मौजूद सांसद विजय दुबे ने दूरभाष के जरिए इसकी जानकारी दी। सांसद ने आस्वस्त किया है कि शीघ्र ही नाला और सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। क्षेत्र की जनता विशेषकर कप्तानगंज कस्बा के लोग जल जमाव की दशा उत्...