Kushinagar News: कप्तानगंज चीनी मिल चलाने की कवायद, 25 से 30 करोड़ रुपये निवेश की उम्मीद
कुशीनगर, अक्टूबर 2 -- Kushinagar News: कुशीनगर। तीन वर्षों से अधिक समय से बंद पड़ी कप्तानगंज चीनी मिल को दोबारा चलाने की कवायद शुरू हो गई है। कप्तानगंज चीनी मिल में वर्ष 1992 से विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके मौजूदा उपाध्यक्ष एसके श्रीवास्तव ने बताया कि कप्तानगंज की कनोडिया चीनी मिल को दोबारा संचालित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहले चरण में आवश्यक मशीनरी की मरम्मत और जिन उपकरणों को बदलने की जरूरत है, उसका खर्च आंकलित किया जा रहा है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार मिल को दोबारा संचालन में लाने के लिए करीब 25 से 30 करोड़ रुपये की पूंजी की आवश्यकता होगी। इस राशि की व्यवस्था मिल प्रबंधन विभिन्न स्रोतों से करेगा। उन्होंने कहा कि हर हाल में मिल को अगले पेराई सत्र 2027-28 से चलाने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने क्षेत्र के गन्ना किसानों से मिल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.