Kushinagar News: कठकुइयां स्टेशन पर पाटलिपुत्र-गोरखपुर मेल एक्सप्रेस का ठहराव शुरू
कुशीनगर, जुलाई 27 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सांसद की पहल पर रेलवे द्वारा पाटलिपुत्र-गोरखपुर-पाटलिपुत्र मेल एक्सप्रेस के कठकुइयां रेलवे स्टेशन पर स्वीकृत ठहराव का रविवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे एवं पडरौना सदर विधायक मनीष जायसवाल (मंटू) ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन के ठहराव की शुरुआत कराई। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने इस सुविधा का स्वागत करते हुए खुशी जताई।
कार्यक्रम का आयोजन समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन) अशोक कुमार वर्मा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-प्रथम शैलेन्द्र सिंह, मंडल विद्युत इंजीनियर दीपक यादव, सहायक वाणिज्य प्रबंधक डी.के. सिंह, मुख्य प्रचार निरीक्षक हिमांशु राव, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सोनी, उपाध्यक्ष गिरजेश उपाध्याय, रितेश जायसवाल, शंकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.