Kushinagar News: कटे एपी तटबंध के दोनों छोर जुड़े, आवागमन बहाल
कुशीनगर, अक्टूबर 24 -- Kushinagar News: पिपराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। एपी तटबंध के जवही दयाल स्थित कटान स्थल पर करीब 20 दिनों से चल रहा पुनर्निर्माण कार्य महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गया है। लगातार मिट्टी भराई के बाद कटे हुए तटबंध के दोनों छोरों को जोड़ दिया गया है। इससे तटबंध पर आवागमन भी बहाल हो गया है। हालांकि, तटबंध को पूरी तरह मजबूत और सुरक्षित बनाने के लिए अभी आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं। बाढ़ खंड के दिशा-निर्देश पर चल रहे इस कार्य के पूरा होने के बाद ही तटबंध की मजबूती को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।जवही दयाल के पास एपी तटबंध कटने के बाद आसपास के कई गांवों में बाढ़ का पानी फैल गया था। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: डिस्चार्ज घटने के बाद भी अहिरौली दान में गंडक का दबाव बरकरार इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पानी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.