कुशीनगर, सितम्बर 5 -- Kushinagar News: इंदरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के इंदरपुर चौराहे पर संचालित कंपोजिट शराब की दुकान पर आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी की। जांच के दौरान जल मिश्रित अवैध अंग्रेजी शराब बरामद होने पर टीम ने दुकान को सील कर दिया। टीम ने सेल्समैन व मालिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है। जिला आबकारी अधिकारी की संस्तुति पर डीएम ने शुक्रवार को दुकान के लाइसेंस को निलंबित कर दिया है।

जांच की प्रक्रिया आबकारी इंस्पेक्टर क्षेत्र नंबर छह दिनेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में टीम ने पिछले 2 सितंबर की दोपहर 3.30 बजे इंदरपुर चौराहे स्थित कंपोजिट शराब की दुकान की जांच की थी। टीम ने दुकान के स्टॉक, बिक्री रजिस्टर और अन्य अभिलेखों की जांच की। इस दौरान फ्रिज के पीछे प्लास्टिक की बोतल में रखा भूरे रंग का स...