कुशीनगर, नवम्बर 24 -- Kushinagar News: मेंहदीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। रामकोला सीएचसी का सोमवार को एसडीएम कप्तानगंज आकांक्षा मिश्रा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और चिकित्सा सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनके उपचार और मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से पूछा कि इलाज के दौरान किसी तरह की परेशानी तो नहीं हो रही है। इसके साथ ही अस्पताल में उपलब्ध दवाओं और चिकित्सकीय व्यवस्थाओं की भी जानकारी प्राप्त की। एसडीएम ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...