कुशीनगर, सितम्बर 19 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। मेडिकल कॉलेज के 100 बेड वाले एमसीएच विंग के प्रवेश द्वार पर जलजमाव की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। विंग के मुहाने पर जमे गंदे पानी के बीच से होकर गर्भवती महिलाएं और उनके तीमारदार उपचार के लिए अंदर जाने को मजबूर दिखे। लंबे समय से बनी इस समस्या का अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। जलजमाव के कारण अब यहां फिसलन भी बढ़ गई है। इससे गर्भवती महिलाओं को कदम संभालकर आगे बढ़ना पड़ रहा है。 यह भी पढ़ें- Mirzapur News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जलभराव, मरीजों को हो रही परेशानीजलजमाव की समस्या एमसीएच विंग में गर्भवती महिलाओं और प्रसूताओं की बड़ी संख्या में आवाजाही होती है। ऐसे में अस्पताल के प्रवेश द्वार और पूरे परिसर में ही गंदा पानी जमा होने से मरीजों की परेशानी ...