कुशीनगर, अक्टूबर 16 -- Kushinagar News: खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। भुजौली प्रमुख स्थित राष्ट्रीय इन्टरमीडिएट कालेज में गुरुवार को आयोजित शिक्षकों की बैठक में सांसद विजय दुबे ने गोरखपुर फैजाबाद शिक्षक एमएलसी निवार्चन में ध्रुव कुमार त्रिपाठी को शिक्षकों का सजग प्रहरी बताते हुए भारी मतों से विजई बनाने की अपील की। कहा कि मजबूत शिक्षक ही किसी भी राष्ट्र का आधार होता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि प्रोजेक्ट अलंकार जैसी योजनाओं के माध्यम से सरकार सभी विद्यालयों की जर्जर स्थिति को ठीक करने का ऐतिहासिक कार्य कर रही है। अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य डॉ देवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि ध्रुव त्रिपाठी का अनुभव प्रदेश के शिक्षकों के लिए काफी प्रेरणादायक रहा है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर क...