कुशीनगर, अगस्त 20 -- Kushinagar News: कुशीनगर। कार्डधारकों को वितरित होने वाले खाद्यान्न की आपूर्ति व्यवस्था को लेकर सदर एसडीएम राजीव निगम ने परिवहन ठेकेदारों, कोटेदार संघ के पदाधिकारियों, पूर्ति व मार्केटिंग विभाग के अधिकारियों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। कहा है कि जिस दिन एफसीआईआई गोदाम से खाद्यान्न निकलेगा उसी दिन उसे कोटेदार तक हर हाल में पहुंचाना होगा। उन्होंने खाद्यान्न की गुणवत्ता और निर्धारित मात्रा में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिये हैं। यह भी पढ़ें- Deoria News: कोटेदार ने हड़पा 190 कुंतल राशन, होगी एफआईआरखाद्यान्न वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता एसडीएम ने कहा है कि खाद्यान्न वितरण व्यवस्था में शासन की मंशा के अनुसार पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाये। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता मिलने...