कुशीनगर, जुलाई 5 -- Kushinagar News: कुशीनगर। सेवरही कस्बे के रेलवे स्टेशन के पास से शनिवार को अज्ञात चोरों ने एक व्यक्ति की बाइक चोरी कर ली। घटना के बाद पीड़ित ने सेवरही पुलिस को तहरीर देकर बाइक बरामद करने और चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं कस्बे से एक सप्ताह के अंदर दूसरी बाइक चोरी होने से कस्बेवासी दहशतजदा हो गये हैं। नगर पंचायत सेवरही के वार्ड नंबर 3 जानकी नगर निवासी घनश्याम जायसवाल पुत्र स्व. दुर्गा जायसवाल ने सेवरही पुलिस को सौंपे गए तहरीर में बताया कि वह अपनी बाइक, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 57 एपी 1439 जो ब्लैक व लाल रंग की है। उसे शनिवार को स्टेशन के पास मोती चाय दुकान के पास खड़ी कर किसी कार्य से गया था। वापस लौटने पर निर्धारित स्थान से बाइक गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी जब बाइक का कोई पता नहीं चला तो उसे चोरी होने...