Kushinagar News: एक सचिव के भरोसे कई समितियां, अधिकतर बंद रहने से नहीं मिलती खाद
कुशीनगर, अगस्त 19 -- Kushinagar News: कुशीनगर। बोदरवार क्षेत्र की साधन सहकारी समितियां इन दिनों स्थायी समिति सचिवों के अभाव में दूसरे समितियों से संबद्ध सचिवों के भरोसे संचालित हो रही हैं। एक-एक सचिव के जिम्मे कई समितियों का अतिरिक्त प्रभार होने से व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही है। इस बीच अधिकांश समितियों में यूरिया खाद उपलब्ध न होने से किसानों की परेशानी और बढ़ गई है।खरीफ फसलों के लिए इस समय यूरिया की मांग चरम पर है, लेकिन कई समितियों में स्टॉक समाप्त होने के कारण किसान खाली हाथ लौट रहे है। मजबूरी में उन्हें निजी दुकानों का रुख करना पड़ रहा है, जहां अधिक कीमत चुकाने की शिकायते भी सामने आ रही हैं। संजय सिंह, जयगोविंद सिंह, अमर सिंह, नर्वदेश्वर,अनील पाण्डेय, अमरेश निषाद, संतोष कुशवाहा, लालमोहन प्रसाद, भरत विश्वकर्मा, उमेश मद्धेशिया आदि किसानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.