Kushinagar News: एक माह से नहीं हट सका सड़क का अतिक्रमण, तीन बार लौटी राजस्व टीम
कुशीनगर, अगस्त 3 -- Kushinagar News: कुशीनगर। बरवा रतनपुर क्षेत्र के बेलवा घाट के माफी टोला में पीडब्ल्यूडी व सड़क की भूमि से अतिक्रमण हटवाने में राजस्व विभाग को पिछले एक माह से लगातार मशक्कत करनी पड़ रही है। अतिक्रमण हटाने के लिए राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम तीन बार मौके पर पहुंची, लेकिन हर बार विरोध के चलते बिना कार्रवाई किए लौटना पड़ा। अब इस विवाद को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।गांव की स्थानीय राजनीति के कारण अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई बार-बार प्रभावित हो रही है। अतिक्रमणकारियों का समूह प्रशासन की कार्रवाई का विरोध कर रहा है, जिससे राजस्व विभाग और पुलिस के सामने चुनौती खड़ी हो गई है। स्थिति को देखते हुए पुलिस गांव में नजर बनाए हुए है। बेलवा घाट के माफी टोला निवासी मिथिलेश पुरी ने खड्डा तहसील में शिकायत कर पीडब्ल्यूडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.