कुशीनगर, अगस्त 1 -- Kushinagar News: कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के समउर कस्बे में पिछले एक महीने से अधिक समय से सड़क किनारे लावारिस हालत में खड़ा एक ट्रक राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रक की वजह से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सूचना देने के बावजूद अब तक उसे नहीं हटाया गया। समउर से फाजिलनगर जाने वाले मार्ग पर इंडियन पेट्रोल पंप से करीब 10 मीटर पहले सड़क के दाहिने किनारे ट्रक खड़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार से फाजिलनगर की ओर जाने वाले वाहन और पेट्रोल पंप से निकलने वाले दोपहिया चालक ट्रक के कारण सामने से आने वाले वाहनों को समय रहते नहीं देख पाते, जिससे हादसे हो रहे हैं। अब तक दर्जनों लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। व्यापारी आजम अंसारी, प्रदीप शर्मा, प्रभान सिंह,...