कुशीनगर, अक्टूबर 28 -- Kushinagar News: कुशीनगर। निज संवाददाता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में एक नवंबर को दीवानी न्यायालय परिसर में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भुवन ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश तथा जनपद न्यायाधीश संजीव कुमार त्यागी के निर्देशन में आयोजित होने वाले इस शिविर में 40 से अधिक विभाग प्रतिभाग करेंगे।इसका मुख्य उद्देश्य निर्बल वर्ग, दिव्यांगजनों, बच्चों, महिलाओं, निर्धन परिवारों, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना व पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विभाग लगाएं...