Kushinagar News: एक नवंबर को लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर
कुशीनगर, अक्टूबर 17 -- Kushinagar News: कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर एक नवंबर को दीवानी न्यायालय परिसर में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन होगा। यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भुवन ने बताया कि शिविर में 40 से अधिक विभागों की सहभागिता प्रस्तावित है।इसका उद्देश्य महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगजनों, श्रमिकों, निर्धन व्यक्तियों तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करना है। शिविर में समाज कल्याण, शिक्षा, कृषि, पंचायतीराज, विद्युत, बैंकिंग, आवास, श्रम कल्याण, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों की सहभागिता रहेगी। अधिकारियों को योजनाओं के विशेषज्ञों को चिह्नित करने, पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार करने और व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.