कुशीनगर, अगस्त 5 -- Kushinagar News: कुशीनगर। निज संवाददाता बोदरवार क्षेत्र की साधन सहकारी समितियां इन दिनों स्थायी समिति सचिवों के अभाव में दूसरे समितियों से संबद्ध सचिवों के भरोसे संचालित हो रही हैं। एक-एक सचिव के जिम्मे कई समितियों का अतिरिक्त प्रभार होने से व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही है। इस बीच अधिकांश समितियों में यूरिया खाद उपलब्ध न होने से किसानों की परेशानी और बढ़ गई है।खरीफ फसलों के लिए इस समय यूरिया की मांग चरम पर है, लेकिन कई समितियों में स्टॉक समाप्त होने के कारण किसान खाली हाथ लौट रहे है। मजबूरी में उन्हें निजी दुकानों का रुख करना पड़ रहा है, जहां अधिक कीमत चुकाने की शिकायते भी सामने आ रही हैं। यह भी पढ़ें- ब्रह्मपुर में खाद की कालाबाजारी से किसान परेशान संजय सिंह, जयगोविंद सिंह, अमर सिंह, नर्वदेश्वर,अनील पाण्डेय, अमरेश निषाद...