कुशीनगर, नवम्बर 6 -- Kushinagar News: कुशीनगर। गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की समय से पहचान करने के उद्देश्य से गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विशुनपुरा के सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। तकनीकी सहयोग इकाई (यूपी-टीएसयू) की टीम की ओर से आयोजित इस प्रशिक्षण में एएनएम स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रसव पूर्व जांच और गर्भवती महिलाओं की देखभाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जिशान अलीम ने कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं को ग्रामीण स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच और जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर कार्यशालाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन...