कुशीनगर, अगस्त 29 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के अंबे चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर बाद ई रिक्शा की ठोकर लगने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पडरौना कोतवाली क्षेत्र के मटियरवा निवासिनी कंचनिया देवी पत्नी शंकर प्रसाद उम्र 55 साल दोपहर में घर से पैदल पडरौना बाजार करने आ रही थी। अभी वह अंबे चौक के समीप पहुंची थी कि खिरकिया की तरफ से आ रहे ई रिक्शा चालक में महिला को ठोकर मार दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय पहुंचाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पर इलाज के...