कुशीनगर, नवम्बर 2 -- Kushinagar News: अहिरौली बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के बरसैना चौराहे पर शनिवार की शाम ई-रिक्शा की ठोकर से आठ वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवतहा ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पूरे गांव में मातम छा गया।बरसैना चौराहा निवासी बृजमोहन राव का आठ वर्षीय पुत्र राजवीर राव शनिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे अपने दरवाजे से निकलकर खेलने जा रहा था। इस दौरान पंद्रह मिल की तरफ से अहिरौली बाजार जा रहा पलाई लदा ई-रिक्शा चौराहे पर पहुंचा और बालक को ठोकर मार दी। हादसे में राजवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवतहा प...