कुशीनगर, अक्टूबर 18 -- Kushinagar News: कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र के लक्ष्मीपुर उर्फ कुर्मी पट्टी के मिश्रौली टोला निवासी कन्हैया पाण्डेय ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। भारत सरकार के अंतर्गत एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) में टीजीटी कंप्यूटर साइंस पद पर उनका चयन हुआ है। सात अक्तूबर को घोषित परिणाम में उन्होंने मुख्य परीक्षा (टियर-2) में 93 प्रतिशत अंक हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कन्हैया पाण्डेय का चयन करीब दो माह पहले उत्तर प्रदेश के बलिया स्थित जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस फैकल्टी के रूप में भी हुआ था। वह वर्तमान में विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग में कार्यरत है। अब ईएमआरएस में चयन होने से उनके सामने एक और महत्वपूर्ण अवसर आया है।

नई निय...