कुशीनगर, अगस्त 9 -- Kushinagar News: कुशीनगर। महराजगंज जिले के एक युवक से इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद खड्डा कस्बे के एक मोहल्ले की शादीशुदा महिला के उसके साथ फरार होने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने थाने में तहरीर देकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने शनिवार को पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब तीन वर्ष पूर्व हुई थी और उनकी कोई संतान नहीं है। वह पिछले छह माह से चेन्नई में रहकर काम करता है, जबकि उसकी पत्नी घर पर रहती थी। यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम से महिला से दोस्ती कर बनाया शारीरिक संबंध पति ने बताया कि इंस्टाग्राम चलाने के दौरान उसकी पत्नी की महराजगंज जिले के चौक थाना क्षेत्र निवासी एक युवक से दोस्ती हो गई। आरोप है कि युवक...