कुशीनगर, जुलाई 3 -- Kushinagar News: कुशीनगर। रामकोला विकास खंड के ग्राम सभा सिधावें में स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गई है। गांव के विभिन्न स्थानों पर कूड़े के ढेर और बजबजाती नालियां लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। करीब 9.90 लाख रुपये की लागत से निर्मित एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र (आरआरसी सेंटर) उपयोग में न आने से शोपीस बनकर रह गया है। ग्रामीणों ने शीघ्र सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्राम सभा सिधावें में स्वच्छता व्यवस्था बदहाल होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। गांव के कई मोहल्लों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हैं, जबकि नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। इससे उठने वाली दुर्गंध के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है और संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका ...