Kushinagar News: आबूधाबी में लापता पति की तलाश को पत्नी ने विधायक से लगाई गुहार
कुशीनगर, अक्टूबर 15 -- Kushinagar News: कुशीनगर। रोजी की तलाश में आबूधाबी गए हाटा कोतवाली क्षेत्र के मंगलपुर उर्फ मंगरूआ निवासी आसनन्द सिंह ढाई माह से लापता हैं। परिजन परेशान हैं। पति की तलाश के लिए पत्नी नीतू सिंह ने हाटा विधायक मोहन वर्मा से मिलकर मदद की गुहार लगाई है। विधायक ने मामले में विदेश मंत्रालय को पत्र भेजकर मदद का भरोसा दिया है। नीतू सिंह ने बताया कि पति आसनन्द सिंह 27 नवंबर 2025 को रोजगार के सिलसिले में आबू धाबी गए थे। वहां वह अनवा हुसेन टेक्निकल सर्विस ईस्ट कंपनी में काम करते थे। वेतन कम मिलने पर उन्होंने अन्य कर्मचारियों के साथ लेबर ऑफिस में शिकायत की थी। इसके बाद एक अगस्त 2026 को भारत लौटने के लिए आबू धाबी एयरपोर्ट पहुंचे, लेकिन अब तक घर नहीं लौटे हैं। परिजनों का उनसे संपर्क भी नहीं हो पा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.