कुशीनगर, अक्टूबर 17 -- Kushinagar News: विशुनपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव से चार दिन पूर्व एक गैर बिरादरी के शादी शुदा व्यक्ति द्वारा नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने का मामले में पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है l घटना के चौथे दिन शुक्रवार को किशोरी की दादी की मौत हो गई l किशोरी के पिता का आरोप है कि घटना की जानकारी होने पर सदमे में आ गई थी l जटहा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक अपने ससुराल में रह रहा था l बीते मंगलवार सुबह ही ससुराल की ही निवासी गैर विरादरी के किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया l इस मामले में घटना के शाम ही पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की थी l इसके बाद पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र के इस मामले में सहयोग किए एक गांव निवासी युवक को हिरासत में लेकर...