कुशीनगर, सितम्बर 2 -- Kushinagar News: पडरौना। रामकोला थाने की पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म, पाक्सो आदि के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दुष्कर्म समेत पाक्सो अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त किशन साहनी उर्फ विनीत साहनी पुत्र जयराम साहनी निवासी लक्ष्मीपुर बड़हरा टोला जगरनाथपुर थाना रामकोला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह, दरोगा साहबलाल यादव, सिपाही सचिन यादव व अमित कुमार सिंह आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...