Kushinagar News: अनाज लदे चलती ट्रक में लगी आग, लोगों की सूझबूझ से बचा अनाज
कुशीनगर, अक्टूबर 28 -- Kushinagar News: मेंहदीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पडरौना-रामकोला मार्ग स्थित एनएच-730 पर मेंहदीगंज में सोमवार की शाम करीब पांच बजे गेहूं से लदे एक चलते ट्रक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। ट्रक से आग की लपटें उठती देख सड़क पर मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों की सूझबूझ और पुलिस व दमकल टीम की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ट्रक में लदी गेहूं की बोरियों को भी सुरक्षित बचा लिया गया।भटवलिया स्थित एफसीआई गोदाम से ट्रक गेहूं लादकर कप्तानगंज की ओर जा रहा था। ट्रक जैसे ही मेंहदीगंज में पेट्रोल पंप के आगे पहुंचा, उसी दौरान उसमें अचानक आग लग गई। यह भी पढ़ें- Bahraich News: चलती डीसीएम बनी आग का गोला, ड्राइवर व खलासी ने कूदकर बचाई जान चलते ट्रक से धुआं और आग की लपटे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.