कुशीनगर, नवम्बर 22 -- Kushinagar News: कुशीनगर। भाजपा के वरिष्ठ नेता इंजीनियर ऋषि त्रिपाठी ने गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर सुकरौली ब्लॉक के पीड़रा और पंडरी गांव स्थित स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाल स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर दोनों स्वास्थ्य केंद्रों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पीड़रा में निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र का भवन लंबे समय से अधूरा पड़ा है। निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से क्षेत्रीय लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। गरीबों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को छोटी-छोटी बीमारियों के उपचार के लिए भी दूरस्थ अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है। ऋषि त्रिपाठी ने निर्माण कार्य की प्रगति की जांच कराकर शेष कार्य प्राथमिकता के...