कुशीनगर, अगस्त 17 -- Kushinagar News: कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर का 8 वां अधिष्ठापन समारोह एवं पारिवारिक मिलन समारोह शनिवार की रात एक होटल में पूरे उत्साह और पूरे उल्लास के साथ आयोजित हुआ। पड़ोसी देश नेपाल के रोटरी क्लब बुटवल डाउन टाउन, पड़ोसी राज्य बिहार के रोटरी क्लब गोपालगंज के साथ रोटरी क्लब देवरिया एवं रोटरी क्लब गोरखपुर के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए।मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कुशीनगर अध्यक्ष किरन राकेश जायसवाल, विशिष्ट अतिथियों में रीजनल सेक्रेटरी सतीश राय, असिस्टेंट गवर्नर डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, डॉ. विपिन बिहारी शर्मा, प्रवीर आर्या, धर्मा दत्ता ग्यावली, डॉ. रहमत अली, कपिल सोनी, राकेश धर द्विवेदी एवं अखिलेंद्र शाही आदि उपस्थित रहे। अतिथियों ने रोटरी क्लब कुशीनगर के सामाजिक एवं सेवा कार्यों की सराहना करते हुए वर्ष 2026-27 की न...