कुशीनगर, सितम्बर 17 -- Kushinagar News: फाजिलनगर, हिन्दुस्तान संवाद। चौराखास थाना क्षेत्र के फाजिलनगर-बघौघाट मार्ग पर खैरटिया गांव के सामने आठ सितंबर की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।खैरटिया निवासी चंद्रप्रकाश मणि त्रिपाठी (37) पुत्र देवेंद्र मणि आठ सितंबर को गांव के चौराहे पर गए थे। देर शाम करीब सात बजे वह पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान फाजिलनगर-बघौघाट मार्ग पर गांव के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें...