कुशीनगर, नवम्बर 29 -- Kushinagar News: कुशीनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम कुशीनगर में आयोजित मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में मोतीचक ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर की छात्राओं ने अंताक्षरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्तर प्रदेशीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय, मोतीचक ब्लॉक और जनपद कुशीनगर का मान-सम्मान बढ़ा है। उनकी सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष मुन्नी देवी ने सफल छात्राओं को मिठाई खिलाकर और पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही सभी छात्राओं को टिफिन बॉक्स भेंट कर उनक...