नई दिल्ली, जनवरी 29 -- KTM मोटरसाइकिल ने भारतीय बाजार के एडवेंचर सेगमेंट में अपनी रेंज को बढ़ाते हुए ग्लोबल-स्पेक KTM 390 एडवेंचर R लॉन्च कर दी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 3,77,915 रुपए है। यह स्टैंडर्ड मॉडल से 20,000 सस्ती है, क्योंकि इसमें ट्यूब वाले टायरों का इस्तेमाल किया गया है। इस मोटरसाइकिल में 398.63 cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर DOHC इंजन है जो 8,500 rpm पर 46 PS और 6,500 rpm पर 39 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस मोटर में इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी का इस्तेमाल किया गया है और इसे 6-स्पीड कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स के साथ वेट और मल्टीप्लेट A&S क्लच के साथ जोड़ा गया है। 390 एडवेंचर R एक स्प्लिट ट्रेलिस फ्रेम पर बनी है जिसका रेक एंगल 27-डिग्री है। सस्पेंशन का काम 43 mm इनवर्टेड टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क करता है जिसमें ओपन-कार्ट्रिज डिजाइन और...