नई दिल्ली, मार्च 7 -- क्योंकि सास भी बहू थी 2 के आज यानी 7 मार्च के एपिसोड में मिताली ने वीरानी परिवार को बड़ा झटका दिया है।ऋतिक और मिताली की शादी को ठीक करने के लिए निकले मिहिर और तुलसी के सामने ही दोनों का रिश्ता टूट गया है। मिताली ने ऋतिक पर गंभीर आरोप लगाया है। मिताली की हरकत पर पूरे परविरा का मिताली पर गुस्सा फूटा है। सब मिताली को समझाने की भी कोशिस करते हैं, लेकिन मिताली किसी की एक भी नहीं सुनती है।मिताली ने उड़ाए वीरानी परिवार के होश मिहिर मिताली को और तुलसी ऋतिक को समझाते हैं कि दोनों को अपने रिश्ते को ठीक करना चाहिए। तुलसी के समझाने पर ऋतिक मिताली संग रिश्ते को ठीक करने के लिए मान जाता है। वहीं, मिताली भी टिमसी को स्कूल छोड़ने जाती है। ऋतिक को लगता है कि मिताली पर मिहिर की बातों का असर हुआ है। हालांकि, अगले ही पल मिताली कुछ ऐसा क...