नई दिल्ली, मार्च 5 -- क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में फैंस के साथ-साथ वीरानी हाउस के सदस्यों को इस चीज का इंतजार है कि आखिर मिहिर नोयोना के साथ क्या करेगा। मिहिर को नोयोना का सच पता चल गया है। अब बस मिहिर पूरे परिवार के सामने सबूत के साथ नोयोना का सच लाएगा। मिहिर पूरे परिवार को वो वीडियो दिखाएगा जिसको लेकर नोयोना ने झूठ बोला था। अंगद ने मिहिर से पहले ही पूरे परिवार को सच बता दिया है। आज का एपिसोड बेहद दिलचस्प होने वाला है। नोयोना को शांतिनिकेतन से बाहर निकालेगा मिहिर।तुलसी के संग होली खेलने पहुंचा मिहिर मिहिर को पता चल गया है कि नोयोना ने उससे झूठ बोला था। अब मिहिर तुलसी को मनाने की कोशिश कर रहा है। वो होली खेलने के लिए तुलसी के पास जाता है। वो किसी से कोई रंग नहीं लगवाता है। वो अपनी चाची से कहता है कि वो 6 साल बाद किसी के साथ सबसे पहले ह...