नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी-2' के फैंस लंबे वक्त से इस सवाल का जवाब जानने को बेताब थे कि क्या मिहिर विरानी शो में कमबैक करेगा? सोशल मीडिया पर लंबे वक्त से कयासों का सिलसिला चल रहा था, आखिरकार इंतजार खत्म होने जा रहा है। स्टार प्लस ने नया प्रोमो वीडियो जारी किया है जिसमें कन्फर्म किया गया है कि मिहिर विरानी एक बार फिर टीवी शो KSBKBT 2 में कमबैक करने जा रहा है। मालूम हो कि सीरियल में अमर उपाध्याय यह किरदार निभाते हैं। शो में मिहिर का कमबैक उस वक्त कन्फर्म किया गया है जब गणेश चतुर्थी नजदीक है।शांति निकेतन में होगी मिहिर की वापसी दर्शकों के लिए शांति निकेतन मिहिर विरानी और तुलसी विरानी के बगैर अधूरा है। जब-जब शो से मिहिर से जुड़ा कोई ट्विस्ट आया है, तब-तब सीरियल दर्शकों के लिए और भी ज्यादा दिलचस्प और इंगेजि...