नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में मिहिर विरानी का कमबैक होने वाला है यह तो पहले से साफ था, लेकिन कैसे? इसकी जानकारी अब सामने आ गई है। तुलसी और मिहिर वाले प्लॉट को लेकर मेकर्स एक जबरदस्त ट्विस्ट लाने वाले हैं। मिहिर विरानी की शो में वापसी तो होगी, लेकिन साथ ही साथ कई ऐसे सवाल भी उठ खड़े होंगे, जिनका जवाब जानने के लिए दर्शक टकटकी लगाए हर एपिसोड देखना चाहेंगे। तो चलिए जानते हैं कि कैसा होगा KSBKBT 2 में मिहिर विरानी का कमबैक और कैसी होगी दोनों की मुलाकात।यूं होगी मिहिर-तुलसी की मुलाकात तुलसी इस बात पर अड़ी हुई है कि वह किसी भी हाल में अनुपम का सच सामने लाएगी। इस दौरान उसे कई मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा है, लेकिन वह फिर भी कोशिश करती रही है। अब अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि तुलसी गणपति बप्पा के सामने ...