नई दिल्ली, फरवरी 17 -- KSBKBT 2 Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। स्मृति ईरानी स्टारर टीवी सीरियल के हालिया एपिसोड में दिखाया गया था कि मिहिर और तुलसी अलग हो चुके हैं यह राज फाइनली बाप जी के सामने आ जाएगा। बाप जी गुस्से में तुलसी और मिहिर हो ढेरों चुभने वाली बातें कह देंगे। इसी बीच सिचुएशन में नोयोनिका की भी एंट्री हो जाएगी। हर कोई हैरान होगा कि आखिर नोयोनिका वहां कैसे पहुंच गई। लेकिन किसी को इस बात का अंदाजा नहीं होगा कि नोयोनिका ही वो शख्स है, जिसकी वजह से यह सारा तमाशा शुरू हुआ है।मिहिर-तुलसी पर फूटेगा बाप जी का गुस्सा! अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि मिहिर अपनी सफाई में बाप जी से कहेगा- हम आपको बताने वाले थे। गुस्से में बाप जी जवाब देंगे- क्या बताने वाले थ...