नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- KSBKBT 2 Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आगे कहानी फिर एक बार कुछ ऐसा मोड़ लेने वाली है कि मिहिर और तुलसी आमने-सामने होंगे। एकता कपूर प्रोडक्शन के सीरियल के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि तुलसी एक लोकल मार्केट में कपड़े बेच रही होगी जब उसे एक अजीब से बेचैनी महसूस होगी। मिहिर विरानी इसी मार्केट में नोयोनिका के साथ आया होगा। नोयोनिका दूसरी दुकान पर होगी और तुलसी दूसरी पर।फिर मिलेंगी मिहिर-तुलसी की राहें प्रोमो वीडियो में साफ बताया गया है कि तुलसी और मिहिर की राहें फिर एक बार इत्तेफाकन आ मिलेंगी, लेकिन ऐसी सिचुएशन में दोनों किस तरह एक दूसरे से नजरें मिलाएंगे यह देखना दिलचसप होगा। साथ ही साथ क्योंकि नोयोनिका ने तुलसी को देख लिया है, तो क्या ऐसे में वो मिहिर को उस तरह जाने देगी या फि...