नई दिल्ली, मार्च 3 -- टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में सोमवार को हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एपिसोड की शुरुआत गौतम और उसके बेटे नकुल के बीच तीखी बहस से होती है। गौतम अपने बेटे को साफ कह देता है कि अब से वह उसे कोई फाइनेंशियल मदद नहीं देगा। गौतम उसे समझाता है कि माता-पिता हमेशा बच्चों को ऐश-ओ-आराम नहीं दे सकते और बच्चों को भी अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए। नकुल के सामने चेक के टुकड़े करते हुए गौतम भावुक हो जाता है और कहता है कि वह अपने बेटे का प्यार खरीदना नहीं, बल्कि कमाना चाहता है। इस दौरान उसे अहसास होता है कि उसने अपने पिता मिहिर को समझने में कितनी बड़ी गलती की है।गौतम नहीं रोक पाएगा मां-बाप का तलाक उधर फैमिली कोर्ट में तुलसी और मिहिर के तलाक की आखिरी सुनवाई होती है। गौतम बदहवास होकर कोर्ट की तरफ भागता है ताकि इस त...