नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आते हैं। अब शांतिनिकेतन में एक बहुत बड़ा राज खुलने वाला है। तुलसी और मिहिर किसी को भी इस बात की भनक नहीं है, लेकिन नंदिनी के सामने करण का एक हैरान करने वाला सच सामने आया है। नंदिनी करण का पीछा करती है, उसके सामने जो करण का सच आता है, उसे देखकर वो टूट जाती है। इधर मुन्नी और ऋतिक अपने मां-पापा के लिए डेट प्लान करते हैं।ऋतिक-मुन्नी ने की तुलसी और मिहिर के लिए डेट प्लान ऋतिक अपने पापा को लेकर एक कैफे में जाता है। ऋतिक मिहिर को नहीं बताता है कि वो क्यों कैफे में आया है। वहीं, मुन्नी तुलसी को उस कैफे में भेजती है। ऋतिक मिहिर को नहीं बता रहा होता है कि वो उसे कैफे में क्यों लाया है। मिहिर वहां से जाने लगता है कि तभी ऋतिक उसे बताता है कि तुलसी वहां आ रही है। यह भी प...