नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के आज के एपिसोड में नंदिनी की जिंदगी में काफी कुछ उथल पुथल होता नजर आएगा। उसे शक होगा कि उसका पति करण उसे धोखा दे रहा है। उसे लगेगा कि करण का बाहर किसी के साथ चक्कर चल रहा है। नंदिनी तुलसी के सामने अपनी फिक्र जाहिर करते हुए फूट-फूटकर रोने लगेगी। उसे अपनी बेटी के भविष्य की भी फिक्र सता रही है कि अगर यह बात बाहर आई तो क्या होगा। तुलसी उसे ढाढस बंधाएगी और साफ कह देगी कि अगर करण ने वाकई गलत काम किया है, तो वो अपनी ममता को किनारे रखकर उसके खिलाफ खड़ी हो जाएगी।तुलसी-नंदिनी के सामने आएगा करण का सच? करण जब घर वापस आएगा, तो तुलसी उससे सवाल करेगी कि वो कहां गायब था। करण सफाई देते हुए कहेगा कि वो मालाबार हिल में एक वकील से मिलने गया था, लेकिन उसकी बातों में झोल नजर आएगा। बाद में वो कह...